पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान
                                        
                                
                            गर्मियों में अक्सर त्वचा ऑइली हो जाती है। इसी वजह से पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानें पिंपल्स को दूर करने के असरकारी घरेलू उपाय
- जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।
 - दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाते हैं।
 - तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स से निजात मिलती है।
 - नीम के पेड़ की छाल को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी पिंपल्स घटते हैं।
 - जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए।
 - हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं।
 - नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएँ।
 - नीम की जड़ को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं। काली मिट्टी को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।