तांबे में ये चीजें नहीं है जहर से कम, जानें किन्हें पीने से करें परहेज

तांबे के बर्तन में पानी पीना, भोजन करना, खाना बनाना सेहत के लिए कई फायदों से भरा होता है। यह भी आप जानते होंगे कि तांबे के गिलास में रातभर पानी रखकर उसे सुबह पीने के भी कई लाभ होते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे पेय और खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन भूलकर भी तांबे के गिलास या बर्तन में नहीं करना चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जानें, उन ड्रिंक्स और चीजों के बारे में जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने-पीने से बचना चाहिए।
छाछ पीने से बचें छाछ दही से तैयार होता है और दही और छाछ का सेवन करना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। पर जब आप तांबे के गिलास में छाछ पीते हैं, तो यह फायदा पहुंचाने के जगह आपको कई तरह के साइड एफेक्ट्स भी दे सकता है। छाछ में मौजूद गुण तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। तांबे के गिलास में जब आप छाछ डालते हैं और उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ देते हैं, तो छाछ में मौजूद गुण कम हो जाते हैं, इससे आपको लाभ नहीं होगा।
खट्टी चीजों को तांबे में ना रखें खट्टी चीजें जैसे कोई कटा हुआ खट्टा फल, अचार, सॉस, घर की बनी चटनी, मुरब्बा आदि को तांबे के बर्तन में रखने से बचें। ये सभी तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकती हैं। इससे आपको उल्टी, जी मिचलाने की समस्या, कमजोरी महसूस करना आदि समस्याएं हो सकती हैं। देर तक इन खट्टी चीजों को जब आप तांबे के बर्तन में रखकर खाते हैं, तो आपको कॉपर प्वॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है।
नहीं पीएं नींबू पानी अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए सुबह नींबू पानी पीते हैं। लेकिन, तांबे के फायदे पाने के लिए यदि आप नींबू पानी को कॉपर के गिलास (copper glass) में पीते हैं, तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड होता है। यह एसिड तांबे के साथ मिलकर सेहत पर उल्टा रिएक्ट कर सकता है। तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या शुरू हो सकती है।