छोटे मगर काम के घरेलू उपाय, अवश्य आजमाएं
                        
                        
                        
                        
                            
                        
                        
    
    
        
            
            
        
        
    
                        
                            
- गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की २ कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं। फौरन आराम होगा।
 
- प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना बंद हो जाती हैं।
 
- सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।
 
- हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।
 
- ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।
 
- प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।
 
- यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात्रि में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।